फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: डामर मिक्सिंग प्लांट के मजदूर की करंट लगने से हुई मौत, लापरवाही से हुआ हादसा, प्लांट संचालक फरार

Wed, 19 Jun 2024 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

जिले के मनिया थाना क्षेत्र में वर्धमान कॉलेज के पास डामर मिक्सिंग प्लांट पर काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद डामर प्लांट का संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनिया थाना इलाके में वर्धमान कॉलेज के नजदीक हाईवे पर संचालित डामर मिक्सिंग प्लांट पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से 27 साल के मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिला अस्पताल पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवा दिया है जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र देवेंद्रसिंह कुशवाहा बुधवार सुबह वर्धमान कॉलेज के पास डामर मिक्सिंग प्लांट में मजदूरी करने गया था। काम करते समय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। करंट से मजदूर के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। प्लांट पर काम कर रहे अन्य मजदूर आनन-फानन में जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मजदूर देवेंद्र की करंट हादसे में मौत हो जाने के बाद डामर प्लांट संचालक मौके से फरार हो गया है। मनिया थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया डामर मिक्सिंग प्लांट पर पुलिस टीम को भी रवाना किया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया परिजनों द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें