फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: 20 हजार का इनामी पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेष बदलकर करवा रहा था आलू की खुदाई

Sun, 24 Mar 2024 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

महिला के पिता बबलू निवासी ललपुरा जिला हमीरपुर ने सपना के पति रोहित पुत्र पृथ्वीपाल निवासी रघुवा जिला हमीरपुर के खिलाफ हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। करीब 13 दिन पूर्व आरोपी ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या की थी। पुलिस को गुमराह कर भेष बदलकर आलू के खेत में खुदाई का काम कर रहा था।

विज्ञापन


राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में जिलेभर में वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया राजाखेड़ा इलाके में 13 मार्च को 25 वर्षीय विवाहिता सपना की हत्या ईंट के भट्टे पर की गई थी। मृतका सपना, पिता और पति के साथ ईंट भट्टे पर ही मजदूरी का काम करती थी। महिला के पिता बबलू निवासी ललपुरा जिला हमीरपुर ने सपना के पति रोहित पुत्र पृथ्वीपाल निवासी रघुवा जिला हमीरपुर के खिलाफ हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। 

थाना प्रभारी ने बताया तत्कालीन समय पर महिला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। हत्या आरोपी पति रोहित ईंट के भट्टे से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने और भेष बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। उन्होंने बताया साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


रविवार को आरोपी रोहित की लोकेशन आगरा जिले के शमशाबाद थाना इलाके में ट्रेस हुई थी। पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। आरोपी पति आलू के खेत में बोरों में आलू की भराई का काम कर रहा था। सादा वर्दी में पुलिस के जवानों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें