फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: शराब विक्रेता से मारपीट के आरोप में विधायक के खिलाफ केस, जाटव बोले- यह तो माफिया का षडयंत्र

Fri, 24 May 2024 06:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धोलपुर

सार

विधायक संजय जाटव ने शराब विक्रेता के साथ मारपीट के आरोपों पर मामला दर्ज होने के बाद अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सरमथुरा के थाना प्रभारी और शराब माफिया ने षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विधायक संजय जाटव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव के खिलाफ शराब दुकान के सेल्समैन ने लूट एवं मारपीट का केस किया है। इस मामले में विधायक ने आरोपों का खंडन किया है। साथ में थाना प्रभारी एवं शराब माफिया पर षडयंत्रपूर्वक मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


विधायक संजय जाटव ने कहा कि मैं घर से बाहर दिल्ली गया था। लौटने पर मुझे घटना की मालूम हुआ। उन्होंने कहा कि सरमथुरा कस्बे में सिर्फ दो दुकान शराब की बिक्री के लिए वैध है। लेकिन सरमथुरा क्षेत्र में गांव-गांव में अवैध तरीके से शराब का व्यापार चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक होने के नाते मैंने इन समस्याओं को उठाया है। इसके अलावा थाना प्रभारी को भी समय-समय पर अवैध शराबबंदी के बारे में अवगत कराया है। थाना प्रभारी अवैध खनन के नाम पर लूट कर रहा है। थाना प्रभारी ने केस भी बनाए हैं। थाने के हर बीट के अंदर शराब की दुकान खुली हुई है। अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे मालूम हुआ है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जाटव ने कहा शराब माफिया और स्थानीय थाना प्रभारी ने षडयंत्रपूर्वक एफआईआर दर्ज की है। अभी तक एफआईआर की कॉपी मुझे मिली नहीं है। मुझे नहीं मालूम मेरे खिलाफ मुकदमा किसने दर्ज कराया है।

यह है मामला
शराब विक्रेता सचिन शर्मा पुत्र बृजेश कुमार शर्मा के साथ 22 मई 2024 की रात्रि को करौली बस स्टैंड के पास मारपीट हुई थी। उसके सिर एवं हाथ पैरों में बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घायल शराब विक्रेता सचिन शर्मा ने कांग्रेस विधायक संजय जाटव समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 1.90 लाख रुपये की लूट एवं मारपीट का आरोप लगाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें