फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: इनामी बदमाश रिटायर्ड फौजी पूरन त्यागी 30 साल बाद गिरफ्तार, हत्या के आरोप में चल रहा था फरार

Wed, 24 Jan 2024 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश रिटायर्ड फौजी पूरन त्यागी को 30 साल बाद पुलिस ने दबोच लिया है। त्यागी हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र की बसई नवाब पुलिस चौकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के मामले में विगत 30 साल से फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश रिटायर्ड फौजी को चितौरा गांव के पास नहर के नजदीक खेतों से दबोच लिया है। आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति की बंदूक से गोली मारकर हत्या की थी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आरोपी ठिकाने बदलकर रह रहा था।

विज्ञापन


सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, कोलारी थाना इलाके के गांव चितौरा में वर्ष 1994 के दरमियान जमीनी विवाद को लेकर शिब्बो ब्राह्मण की हत्या गांव के ही रिटायर्ड फौजी पूरन त्यागी पुत्र छोटेलाल त्यागी द्वारा बंदूक से गोली मारकर की थी। तत्कालीन समय पर आरोपी के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया, हत्या आरोपी रिटायर्ड फौजी पूरन त्यागी जिले से फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मथुरा एवं वृंदावन समेत तमाम शहरों में पुलिस को गुमराह कर ठिकाने बदलकर रह रहा था। पुलिस आरोपी का लगातार पीछा कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। उन्होंने बताया, बुधवार को बसई नवाब चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना मिली 30 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी पूरन त्यागी चितौरा गांव के पास नहर के नजदीक खेतों में छुपा हुआ है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बंदूक को बरामद करने के पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें