फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: केशव गुर्जर गैंग का रामपाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में, हथियार सप्लाई करने जा रहा था

Wed, 15 Jun 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डकैत केशव गुर्जर गैंग के सदस्य रामपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वह गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा था। 
 
विज्ञापन
केशव गुर्जर गैंग का सदस्य रामपाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैत केशव गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य रामपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उस समय रामपाल गुर्जर बदमाश केशव गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्मिक गौतम ने बताया कि एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर जिले में अपराधियों एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के मोरोली मोड नवाब बाबा की छतरी के पास शातिर बदमाश रामपाल गुर्जर डकैत केशव गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा से टीम गठित की गई और डीएसटी टीम को कार्यवाही करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर रामपाल गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर निवासी देव का पूरा को दबोच लिया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तीन कट्टे 315 बोर, दो कारतूस एवं एक कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि बदमाश रामपाल गुर्जर एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है। डकैत केशव की गैंग को वह हथियार सप्लाई करने जा रहा था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें