फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मुंह बोले भाई ने धोखे से बेचा, फिर चार बार बेची गई दिल्ली की लड़की, इतने महीने झेली दरिंदगी 

Tue, 08 Feb 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

दिल्ली में लड़की के पड़ोस में रहने वाला उसका मुंह बोला भाई काम दिलाने के बहाने उसे भरतपुर लेकर आया था। यहां उसे बेचकर चला गया, इसके बाद उसे अलग-अलग लोगों ने खरीदा और बेच दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मुंह बोले भाई पर भरोसा कर एक लड़की दिल्ली से उसके साथ भरतपुर आ गई। पड़ोस में रहने वाले इस भाई ने उसे काम दिलाने का वादा किया था। यहां आने के कुछ दिन बाद लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। जिस भाई पर भरोसा कर वह भरतपुर आई थी वो उसे एक टेलर को बेचकर चला गया। जुल्म की ये दास्तां यहीं खत्म नहीं हुई, शारीरिक शोषण करने के बाद टेलर ने युवती को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इस तरह इस लड़की को चार दरिंदों ने खरीदा और फिर बेचा।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दो फरवरी को सेवा मंदिर स्वाधार गृह उदयपुर की काउंसलर निशा ने थाने में एक केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्वाधार गृह में एक लड़की रहती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला उसका मुंह बोला भाई सजय चार महीने पहले उसे काम दिलाने के लिए दिल्ली से भरतपुर लाया था। यहां आने के बाद संजय ने लड़की को भगवती लाल एवं छोटू को बेच दिया। भगवती लाल ने कई दिन तक उसे एक सुनसान जगह पर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन बाद उसने पिंटू नाम के व्यक्ति को बेच दिया। पिंटू ने राजकुमार उर्फ राजू को बेच दिया। इसके बाद राजकुमार ने विजय उर्फ पप्पू को बेच दिया। इस दौरान उसका लगातार शारीरिक शोषण होता रहा।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना हिरण मगरी पुलिस ने जांच शुरू की तो केस के तार लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर शारीरिक शोषण करने वाले एक गिरोह से जुड़े। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद भगवती लाल पुत्र भैरू लाल, राजकुमार उर्फ राजु पुत्र शंकर लाल, विजय उर्फ पप्पू पुत्र किशन लाल और पिन्टू तेली पुत्र को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें