फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: 22.5 लाख रुपये के साथ रोका तो महिला नहीं दे सकी कोई संतोषजनक जवाब, पुलिस को दी अधिकारी की धौंस

Wed, 25 Oct 2023 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से 22 लाख 50 हजार रुपये कैश जब्त किया है।  यह पैसा हरियाणा नंबर की गाड़ी से पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
कैश के साथ आयकर विभाग व पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और इसके चलते राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते पूरे जिले में नाकाबंदी और सघन जांच के दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहनों में कैश व अन्य कीमती सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। 

इसी कड़ी में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित भांडारेज मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान दौसा की सदर थाना पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से 22 लाख 50 हजार रुपये कैश जब्त किया है। यह पैसा हरियाणा नंबर गाड़ी से सदर थाना पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


खुद को बताया IPS का रिश्तेदार
सदर थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि पुलिस ने यह पैसा दिल्ली निवासी दीप्ति अग्रवाल पत्नी तरुण अग्रवाल की गाड़ी से जब्त किये हैं। जब इस पूरे मामले को लेकर कार चालक व उसमें सवार महिला से पूछताछ की तो उन्होंने शादी की खरीदारी करने के लिए जयपुर जाना बताया। वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं पाई। पकड़े जाने पर महिला ने खुद को चर्चित अधिकारी का रिश्तेदार बताया और धौंस दी। इस पूरे मामले के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम
गाड़ी में सवार लोग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 से होकर जयपुर की ओर जा रहे थे। नकदी ज्यादा होने की वजह से पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें