फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने तक जेल में में रहेगा बच्ची से दुष्कर्म करनेवाला

Thu, 17 Dec 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर जिले में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पवन विश्नोई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीकर पवन एन.चन्द्र की अदालत ने आजीवन कारावास (मरने तक) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीन महीने में ही इस मामलें में फैसला दिया है।
विज्ञापन


मामले के तहत गत 9 सितंबर को नोखा निवासी पवन विश्नोई ने रेल्वे स्टेशन के सामने सड़क के किनारे मां के साथ सो रही पांच वर्षीया मासूम को उठाकर उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया था।

इस घटना को लेकर सीकरवासी जबर्दस्त आक्रोशित हुए थे और आंदोलन खड़ा कर दिया था। बाद में पुलिस ने अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अपराधी एक होटल में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें