राजस्थान के उदयपुर जिले से बृहस्पतिवार को एक दिल पिघला देनेवाली घटना सामने आई है। बच्चों को तेज सर्दी से बचाने के लिए बीती रात पिता ने अंगीठी सुलगाई थी, सुबह उठने पर दम घुटने के कारण तीन बच्च मरे हुए मिले।
अलीपुरा में भंवरसिंह ने अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए बुधवार रात अंगीठी लगाई और घर पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद इस कमरे में 8, 10 व 12 वर्ष के तीन बच्चों को सोता हुए छोड़ गए। सुबह दरवाजा खोला तो तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
अंगिठी को एक स्टूल पर रखा गया था, अंगीठी के गर्म होने के बाद स्टूल ने भी आग पकड़ ली थी। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो कमरे में धुआं निकलता देखा, तब कमरा खोला था। बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की मां अंजली यह सुनते ही बेहोश हो गई और परिवार में हाहाकार मच गया।