फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रणथम्भौर में छह महीने के मादा लेपर्ड की मौत, टाइगर या लेपर्ड ने शिकार करने का अंदेशा, पीएम किया गया

Sun, 16 Apr 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतक मादा शावक की करीब 6 महीने की थी। रणथम्भौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि शावक की मौत संभवतया किसी बाघ या लेपर्ड के हमले से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण सामने आएगा
विज्ञापन
मृतक शवक का किया गया पोस्टमार्टम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथम्भौर के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शव का शव मिला है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजबाग नाका लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने शावक के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


रणथम्भौर में एसीएफ मानस सिंह ने बताया कि राजबाग नाके पर तैनात वनपाल महेंद्र सिंह वनकर्मियों के साथ जंगल मे गस्त कर रहे थे। इसी दौरान झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शावक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने वनाधिकारियों को दी।

मृतक मादा शावक की करीब 6 महीने की थी। रणथम्भौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि शावक की मौत संभवतया किसी बाघ या लेपर्ड के हमले से हुई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी शावक की मौत का कारण टेरोटिरियल फाइट मानी जा रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें