फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: खींवसर में उपप्रधान रामसिंह बागड़िया पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर बजाए लोहे के पाइप

Tue, 30 Aug 2022 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

खींवसर उपप्रधान रामसिंह बागड़िया पर सोमवार शाम उनके घर के बाहर माडपुरा में कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। बागड़िया की गाड़ी पर बदमाशों ने लोहे की पाइप से पीटा, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
उपप्रधान रामसिंह बागड़िया पर जानलेवा हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में खींवसर उपखंड के गांव माडपुरा में सोमवार देर रात को RLP (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से निर्वाचित उप प्रधान पर जमीनी विवाद के चलते 10-12 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। खींवसर उपप्रधान रामसिंह बागड़िया पर जमीनी विवाद को लेकर उनके गांव मालपुरा में जानलेवा हमला हुआ।

विज्ञापन


हमला उस वक्त हुआ था, जिस वक्त बागडिया अपने गांव मालपुरा से अपनी गाड़ी में बैठकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर से निकले, इसी दौरान पहले से मौजूद 10-12 लोग हाथों में लाठियां लेकर खड़े थे। जैसे ही उनकी गाड़ी उनके पास पहुंची तो उन्होंने बागड़िया की गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई, अचानक हुए हमले के चलते उपप्रधान ने अपनी गाड़ी को वापस घुमाकर अपने घर ले गए। बागड़िया ने तुरंत पांचौड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

पांचौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का जायजा लिया। बागड़िया ने पांचौड़ी थाने में रिपोर्ट दी और रिपोर्ट में बताया, सोमवार शाम करीब 9:45 पर वह अपने घर माडपुरा से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर 10-12 लोग हाथ में लोहे की रॉड लिए खड़े थे। जैसे ही गाड़ी उनके करीब पहुंची तो जान से मारने की नियत से उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ पांचौड़ी थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


लादूराम पुत्र कानाराम, करनाराम पुत्र हीराराम, कालूराम पुत्र हीराराम, मांगीलाल पुत्र स्वरूपा रामइन लोगों के खिलाफ पांचौड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। बागड़िया ने आरोप लगाया है कि 22 अगस्त की रात 9:45 पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से उस पर सरिया और लाठी से लेकर उसके घर आए थे, जिसकी सूचना पर पांचौड़ी थाना पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें