फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: महिला के अपहरण के आरोपी युवक का पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 13 Nov 2023 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

दौसा सदर थाना इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। युवक पर महिला को भगाने और अपरहण करने का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते डॉक्टर आकाश गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के सदर थाना इलाके में सोमवार सुबह गोठड़ा गांव के खेत में पेड़ से फंदे से लटका हुआ युवका शव मिला। हादसे की सूचना की बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। उसके पैर भी पेड़ की डाल से बंधे हुए थे। पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए FSL व MOB टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया व मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि मृतक की पहचान मोहनलाल मीणा 22 निवासी गोठड़ा के रूप में हुई है। मृतक के खिलाफ जयपुर के बस्सी थाने में शादीशुदा महिला को भगाने अपरहण का प्रकरण दर्ज है। वहीं, उसके परिजनों ने भी दौसा सदर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। ऐसे में पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

मामले को लेकर सदर थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिस पर एफएसएल व एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शव को दौसा रामकरण जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर युवक के परिजनों ने महिला के परिजनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें