फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा जिले के विनोद कुमार बेनीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO, जानें उनके बारे में

Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के नए पीआरओ विनोद कुमार बेनीवाल को बनाया गया है। बेनीवाल ने बुधवार को अपने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विनोद बेनीवाल दौसा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विनोद कुमार बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे कार्मिक विभाग द्वारा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर कार्यरत विनोद कुमार बेनीवाल को जनसंपर्क अधिकारी के पद पर मुख्यालय पदोन्नत किया गया है। बेनीवाल ने मुख्यालय में बुधवार दोपहर जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


दौसा के मूल निवासी बेनीवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दौसा में राष्ट्रीय बाल मंदिर एवं आदर्श विद्या मंदिर में ही प्राप्त की। इसके बाद श्री रामकरण जोशी स्कूल से पढ़ाई कर राजस्थान विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी प्राप्त की है। विद्यार्थी जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी बेनीवाल ने एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं खेलकूद में भाग लेकर कई प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।

साल 1999 में रेलवे में भर्ती के पश्चात श्री बेनीवाल ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। तत्कालीन पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में गांधी धाम, गुजरात से रेलवे के परिचालन विभाग में सहायक लोको पायलट के पद से अपना कैरियर प्रारंभ कर जयपुर मंडल पर फुलेरा एवं बांदीकुई में सेवाएं देने के बाद 2008 में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर चयनित हुए। रेलवे में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बेनीवाल महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, उप महा प्रबंधक, सामान्य से पुरुस्कृत हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभागीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। बेनीवाल ने जनसंपर्क अधिकारी पद पर चयन के पश्चात अपने माता-पिता, गुरुओं, सभी साथियों के साथ ही कुशल मार्ग दर्शन हेतु मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें