फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन को लेकर युवक को अगवा किया, पुलिस ने नाकाबंदी कर 5 बदमाशों को धरदबोचा

Wed, 28 Feb 2024 12:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जयपुर से एक युवक को अगवा करके भाग रहे बदमाशों को दौसा जिले की मानपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करके पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की मानपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए जयपुर से एक युवक को अगवा करके भाग रहे 5 बदमाशों को दबोच लिया है। साथ ही वारदात के लिए काम में ली गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। ये बदमाश जयपुर में सांगानेर से युवक को अगवा करके ले जा रहे थे।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम दौसा से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की एक बलेनो UP 80 EZ 0097 जयपुर के सांगानेर इलाके में वारदात करके दौसा, भरतपुर की तरफ जा रही है। इसी सूचना पर जाप्ते के साथ थाने के सामने एन एच 21 पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान नीले रंग की एक बलेनो UP 80 EZ 0097 तेज रफ्तार में जयपुर की तरफ से आती हुई दिखाई दी। मानपुर पुलिस की नाकाबंदी देख आरोपी गाड़ी घुमाकर जयपुर की तरफ भगाने लगे तो डीओ पुष्पेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल ने जाप्ता सहित पूरी होशियारी के साथ पीछा कर गाड़ी रुकवाई। उस समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। इसी दौरान उनमें से एक लड़के ने तुरंत निकलकर कहा कि मुझे बचा लो, ये लोग मेरा अपहरण करके ले जा रहे हैं। अगवा लड़के का नाम अतुल धाकड़ बताया जा रहा है, जो मप्र का रहने वाला है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित निकालकर पांचों आरोपियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि पांचों बदमाशों ने क्रिप्टो करेंसी में पैसों के लेनदेन को लेकर उसे कार में जयपुर से अगवा कर लिया। पकड़े गए पांचों बदमाशों में आगरा निवासी पारिस, विक्रम, सैफ, अरमान खां और विपिन बघेल शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें