फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: UBI में ताले तोड़ने के मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निकला आरोपी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 10 Mar 2024 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैरावंडा ब्रांच में ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने बैंक के ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैरावंडा ब्रांच में 28 फरवरी की रात ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने बैंक के ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि सिकंदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक उम्मेदसिंह मीना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 28 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने दूसरी मंजिल की छत के जीने की एक पट्टी हटाकर बैंक के अंदर घुसकर सीसीटीवी और सिक्युरिटी अलार्म के के तार काट दिए और बैंक में चोरी करने का प्रयास किया।

दो मंजिला बैंक में दोनों ही मंजिलों पर आरोपी ने सीसीटीवी समेत सिक्युरिटी और फायर अलार्म के तार काट दिए थे। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की। बैंक के अंदर-बाहर व रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के बाद घटनास्थल का विश्लेषण किया गया और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


घटना के संबध में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच में बैंक में पदस्थापित चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी मुकेश कुमार की मिलीभगत सामने आने पर पुलिस ने गहनता से तफतीश की, जिसमें मुकेश ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन


कर्ज में डूबने के कारण मुकेश ने इस वारदात को करना कबूल किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें