फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: पंचायत बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, दौसा के बिगास गांव का मामला

Fri, 19 Apr 2024 12:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा लोकसभा क्षेत्र में बिगास गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। दरअसल पंचायत के बदलाव के कारण हो रही परेशानी के चलते ग्रामीणों ने यह फैसला लिया। फिलहाल इस बहिष्कार के कारण बिगास मतदान केंद्र पूरी तरह सूना पड़ा है।
विज्ञापन
सूना पड़ा पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश 12 लोकसभा सीटों पर मतदान लगातार जारी है। दौसा लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान पूरी गति के साथ चल रहा है लेकिन दौसा का ही बिगास मतदान केंद्र मतदाताओं का इंतजार करता नजर आ रहा है क्योंकि यहां मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन


दौसा विधानसभा क्षेत्र में बिगास मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां मतदाताओं का इंतजार करती नजर आ रही हैं। बहिष्कार को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि हिंगोटिया पंचायत से अलग होने के बाद उनका थाना क्षेत्र भी बदल गया उनकी तहसील भी बदल गई, जिसके चलते उन्हें खुद के और अपने बच्चों के कागजात बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि बिगास गांव पहले हिंगोटिया पंचायत में आता था लेकिन नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ठिकरिया में जोड़े जाने के कारण यहां के ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करके बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इन्हें वापस हिंगोटिया ग्राम पंचायत में नहीं जोड़ दिया जाता तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और निर्वाचन विभाग अपने स्तर पर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए कई बार मनाने के असफल प्रयास कर चुका है लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें