फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हथियार के दम पर हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन वारदात कर चुके थे

Fri, 12 Jul 2024 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने बाइक, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना स्वीकर किया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर वाहन चालकों से हथियार के दम लूट करने के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद बदमाशों ने एक दर्जन वारदात करना स्वीकार किया है। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि सोहनलाल पुलिस थानाधिकारी सदर दौसा के नेतृत्व में गठित टीम ने लूट के तीन आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


3 जुलाई को बलराम मीना ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई कि 02 जुलाई को 6-7 बजे के आसपास वह बाइक से अपने गांव बैरावास से सरकारी अस्पताल दौसा में अपनी बहन से मिलने आया था। कान्दोली के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचने पर एक बाइक से पीछे आ रहे तीन बदमाशों ने साइड में आकर उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर डराया और मारपीट करते हुए जेब में रखे 8000 रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद बदमाश बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है। 

यह बदमाश हुए गिरफ्तार  
हेमराज पुत्र संजय सिंह जाट निवासी खेडी देवीसिंह थाना नदबई जिला भरतपुर, कृष्णकान्त पुत्र जवानसिंह जाट  निवासी खानपुर थाना भुसावर जिला भरतपुर, सचिन पुत्र निरंजन जाति जाटव निवासी बेलारा थाना नदबई जिला भरतपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें