फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: छात्र संघ चुनाव की मांग, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2024 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पीजी कॉलेज में एनएसयूआई के छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के पंडित नवल किशोर पीजी महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के छात्र पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी महाविद्यालय में बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ गए। प्रदर्शन की सूचना पर दौसा जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़े छात्रों को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किया। 

विज्ञापन


दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में 9 कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े थे। करीब 45 मिनट की समझाइश के बाद उन्हें नीचे उतारा गया। पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करवाया है। उनकी मांगों को आगे भिजवाने की बात पर सहमति बनाते हुए कोतवाली थाना ने इन्हें बीएनएस की धारा 170 के तहत पाबंद किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें