फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: आरोपियों को भरे बाजार घुमाने वाली पुलिस पर उठे सवाल; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी सफाई, कही ये बात

Sun, 10 Mar 2024 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों का बीच बाजार जुलूस नहीं निकाला गया, बल्कि उन्हें मौका तस्दीक लिए ले जाया गया था। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के मन में भय पैदा करने के लिए एक नया फार्मूला निकाला है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने 40 लाख रुपये के मोबाइल चोरी के आरोपियों को भरे बाजार घुमाया। ये प्रकरण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


दौसा शहर में पिछले दिनों सीएम टावर में अनिल मोबाइल प्वाइंट पर 40 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी होने के बाद कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरों को दबोच लिया। दबोचा गए इन आरोपियों में वह लोग भी शामिल हैं, जो लोग चोरी के इन मोबाइल फोन को ओएलएक्स पर फर्जी बिल बनाकर बेचते थे। साथ ही नए मोबाइल के पार्ट्स रिपेयरिंग में भी काम लिए जाते थे।

दौसा थाना पुलिस अधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि शहर में 40 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हुए थे। चोरी के इन आरोपियों को शहर में घुमाकर अपराधियों को संदेश देने का प्रयास किया है, जिससे अपराधियों के मन में भाई और आमजन में विश्वास कायम हो सके।
विज्ञापन


अब शहर में अपराधियों के घुमाने के बाद चर्चाएं आम हो गई हैं। हालांकि इस तरह से घुमाने के बाद कई तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। अब ये जरूर कहा जा सकता है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार की पुलिस अब एक्शन मोड पर जरूर नजर आ रही है।

उधर, इस मामले पर दौसा कोतवाली थाना अधिकारी हीरालाल सैनी का कहना है कि आरोपियों को मुख्य बाजार में घुमाने का मकसद सिर्फ इतना है कि अपराधियों में भय कायम होने के साथ आमजन में विश्वास पैदा हो सके।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने कहा है कि अपराधियों का बीच बाजार जुलूस नहीं निकाला गया, बल्कि उन्हें मौका तस्दीक लिए ले जाया गया था। मौका तस्दीक के लिए जरूरी नहीं कि अपराधियों को गाड़ी में बैठ कर ले जाया जाए उन्हें पैदल भी ले जाया जा सकता है, इसलिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें