फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: ठेके पर धावा बोलकर चोर ले उड़े 13 लाख रुपये की शराब; सीसीटीवी खंगाल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 10 Mar 2024 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले में चोरियों की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बीती रात सिकराय के एक शराब के ठेके से चोर 13 लाख की शराब ले उड़े। 
विज्ञापन
ठेके के अंदर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। बीती रात चोर शराब ठेके से 86 पेटी अंग्रेजी शराब, 131 पेटी देशी शराब, 110 पेटी बीयर की ले उड़े। अब पुलिस चोरों को ढूंढने के लिए हाथ पैर मार रही है।

विज्ञापन


घटना की सूचना ठेका मालिक ने मानपुर थाना पुलिस को दी। शराब की दुकान में चोरी होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी का जायज लिया। शराब ठेके मलिक ने बताया कि करीब 13 लाख रुपये की शराब चोरी की गई है। 

शराब चोरी का मामला दौसा जिले के सिकराय का है। यहां बीती रात चोरों ने धमाचौकड़ी मचाते हुए एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की अंग्रेजी, देशी, बीयर की पेटियों पर हाथ फेरकर फरार हो गए। उधर, मानपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें