फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: महवा MLA के दिशा-निर्देशन में नपा ने गायों के लिए हरा चारा पानी की जगह-जगह प्वाइंट बनाकर की व्यवस्था

Wed, 08 May 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

महवा विधायक राजेंद्र प्रधान के दिशा-निर्देशन में खुले में घूम रहे गोवंश के लिए नगर पालिका महवा के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने जगह-जगह प्वाइंट बनाकर टंकियां रखवाकर हरे चारे व पानी की व्यवस्था की। इसकी सभी गो प्रेमियों ने नगर पालिका को धन्यवाद देते हुए इस कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
चारा खाती हुई गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महवा विधायक राजेंद्र प्रधान के दिशा-निर्देशन में खुले में घूम रहे गोवंश के लिए नगर पालिका महवा के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने महवा नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह प्वाइंट बनाकर टंकियां रखवाया। साथ ही हरे चारे व पानी की व्यवस्था की है, जिसकी सभी गो प्रेमियों ने नगर पालिका को धन्यवाद देते हुए इस कार्य की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


विधायक राजेंद्र प्रधान का कहना है, बड़ी तादाद में सभी जगह बाजारों में गलियों में गायों को आवारा छोड़ दिया जाता है। इसके चलते वह भूखे रहने की कगार पर थैलियां तक खा जाती हैं, जो उनकी मौत का कारण भी बन जाती है। उधर, राजस्थान की सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी जिला परिषदों को दिशा-निर्देश देकर ग्राम पंचायत व सरकारी कार्यालय को दिशा-निर्देश देते हुए इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के साथ खुले में घूम रहे पशु-पक्षी, गोवंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था करने का अभियान शुरू किया है।


राजस्थान सरकार के इस आदेश की गौ पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौपुत्र अवधेश अवस्थी ने प्रशंसा करते हुए तन-मन-धन से इस कार्य में सहयोग करने का सरकार को आश्वासन दिया। साथ ही सभी भामाशाहों से इस जनहित के कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का निवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें