दौसा जिले में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने थाने पर रिपोर्ट देकर बताया कि चार लोगों ने उसके साथ चलती कर में चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार दोपहर मंडावरी थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समीक्षा की जानी है।
दौसा जिले के लालसोट तहसील के मंडावरी थाना इलाके में मंगलवार को 23 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मंडावरी थाने पर विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने वाली विवाहित पीड़िता की मानें तो वह मंगलवार को पशुओं को चराने के लिए अपने पीहर से एक किलोमीटर दूर गई थी। वहां चार लोग गाड़ी लेकर आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए।
चारों ने चलती कार में लगभग चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। बाद में उसे एक खेत में फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद उसने आपबीती घरवालों को बताई और मामला थाने तक पहुंचा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया बताया कि दुष्कर्म पीड़ित विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।