दौसा जिले के सिकराय के भूगोरा गांव की पहाड़ी पर अचानक लगी आग से लगभग 40 हेक्टेयर जंगल का एरिया जलकर राख हो गया। वन कार्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दौसा जिला वन अधिकारी अजीत ऊंचई ने बताया कि जिले के सिकराय में लाका चौकी क्षेत्र के भूगोरा गांव में पहाड़ी के ऊपर अचानक एकाएक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, क्योंकि इस समय पहाड़ी पर सूखी घास लगी हुई है। इस कारण से लगभग 40 हेक्टेयर में आग फैल गई।
उधर, जिला वन अधिकारी अजीत ऊंचई की मानें तो आग लगने का कारण पहाड़ी पर स्थित मंदिर माना जा रहा है। आज होली होने के चलते मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने बिना बुझाई तीली फेंक दी होगी, जिसके चलते संभवत आग लग गई होगी।
इधर, जंगल में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी को दी। इसके बाद जिम्मेदार लोगों की पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने भी मदद की।
आग की सूचना पर वन विभाग की ओर से अधिकारी रेंज सिकराय के क्षेत्रीय वन अधिकारी क्षेत्रीय रामकिशन मीणा के नेतृत्व में स्टाफ के साथ आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते आग पहाड़ी पर कुछ ही देर में फैलती नजर आई। जिला वन अधिकारी अजीत उज्जैन ने बताया कि जिस पहाड़ी पर आग लगी है उस पहाड़ी का कुछ हिस्सा दौसा जिले में तथा कुछ हिस्सा करौली जिले में आता है।