फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हत्या के आरोप में न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई, 3 साल पहले का है मामला

Wed, 03 Apr 2024 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले के बांदीकुई में हत्या के प्रकरण में पेश आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी ने मई 2021 में एक व्यक्ति की हत्या करके उसे नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बांदीकुई में हत्या के एक प्रकरण में न्यायालय ने 17 गवाह और 37 दस्तावेजों के आधार पर आरोपी रामू उर्फ रामप्रकाश को मृतक लोकेन्द्र की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 10000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


मामला 30 मई 2021 का है। प्रार्थी रामसहाय बैरवा निवासी गोला की ढाणी ने पुलिस थाना कोलवा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रामू पुत्र हजारी मीणा उसके बेटे लोकेंद्र बैरवा को शादी में जाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। दूसरे दिन सवेरे तक लोकेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रामू को फोन करके उसके बारे में पूछताछ करनी चाही तो उसने रांग नंबर बताकर फोन काट दिया। 

इसके बाद परिजनों के तलाश करने के बाद भी जब लोकेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने कोलवा थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। छानबीन में रामपुरा के पास जहाज का नला के पास पुलिस को लोकेंद्र की लाश मिली, परिजनों से शिनाख्त के बाद इसकी पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक लोकेंद्र के पिता रामसहाय ने रामू मीणा पर हत्या का शक जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर मामला पेश किया। हत्या के इस प्रकरण में न्यायालय ने सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी रामू उर्फ रामप्रकाश को हत्या का दोषी माना और उसे धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता में आजीवन कारावास व 10000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें