फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: सड़क परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद दौसा में खत्म हुआ आंदोलन, एक्सप्रेस हाईवे पर बनेगा इंटरचेंज कट

Fri, 01 Mar 2024 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर इंटरचेंज कट की मांग को लेकर सांसद मीणा ने दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात की। सड़क परिवहन मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
धरना खत्म कर खुशी मनाते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले श्यामसिंहपुरा और द्वारपुरा के लोगों का 25 फरवरी से जारी अनिश्चितकालीन धरना अब समाप्त हो गया है। यहां के लोग जयपुर-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर इंटरचेंज कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। सांसद जसकौर मीणा और विधायक भागचंद टांकड़ा के प्रयास के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ठोस आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारी आंदोलन खत्म कर खुशियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि देश का सबसे बड़ा दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे से जयपुर की कनेक्टिविटी के लिए 67 किलोमीटर एक्सप्रेस हाईवे को बढ़ाया गया है। इस हाईवे को जयपुर की तरफ बढ़ाया जा रहा था। और हालही मे निर्माण कार्य चल रहा था तो उस समय लोगों की जमीन जयपुर तक बनने जा रहे एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के लिए एक्वायर की गई थी। उस सयम द्वारपुरा और श्याम सिंह पुरा के लोगों की मांग थी कि एक्सप्रेस हाईवे पर स्थानीय लोगों के लिए इंटरचेंज कट की व्यवस्था की जाए। उस समय तो लोगों को समय आश्वासन दे दिया गया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। 

लोगों ने यहां की सांसद जसकौर पर आरोप लगाए कि जिस समय इस रोड की स्वीकृति हुई तब उनकी जमीन एक्वायर की गई। उस समय स्थानीय सांसद मीणा ने इनको आश्वासन दिया था कि उनके गांव के लिए इन्हें इंटरचेंज कट मिलेगा, लेकिन समय के साथ सांसद की बातें फीकी पड़ने लगीं और कट की उम्मीद भी कम होती चली गईं। 
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों ने कट की मांग को लेकर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा और दौसा सांसद जसकौर मीणा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले।

विधायक भागचंद टांकड़ा ने कहा कि मेरे विधानसभा के लोगों को इंटरचेंज कट मैं दिलवाऊंगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े। उसके बाद दौसा सांसद जसकौर मीणा और पांच सदस्यीय डेलिगेशन जो आंदोलन कर रहे थे, उन्हें लेकर दिल्ली नितिन गडकरी के पास पहुंचे। वहां सड़क परिवहन मंत्री से ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी आंदोलन खत्म कर अब खुशियां मना रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें