फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: गुड गवर्नेंस का सपना अधूरा, औचक निरीक्षण में मिली खामियां, कहीं लटका ताला तो कहीं कर्मचारी नदारद

Tue, 07 May 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र में राजस्थान सरकार के गुड गवर्नेंस की स्थिति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। यहां औचक निरीक्षण के दौरान 100 कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
कार्यालय के गेट पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में राज बदलने के साथ सरकारी दफ्तरों में सुधार नजर आने लगा है। समय पर ऑफिस खुलने लगे हैं। ये देखकर लोग भजनलाल सरकार के गुड गवर्नेंस की बात करने लगे हैं। वहीं बात करें दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की तो यहां स्थिति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। मंगलवार को यहां औचक निरीक्षण के दौरान 100 कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। बांदीकुई उपखंड अधिकारी राम सिंह राजावत ने गुड गवर्नेंस के तहत मंगलवार को उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विभागों के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन


दौसा जिले में गुड गवर्नेंस के नाम पर चौंका देने वाले हालात सामने आए। इसमें तहसीलदार बांदीकुई, नायब तहसीलदार बड़ियाल कलां, नायब तहसीलदार आभानेरी द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों जेवीवीएनएल बांदीकुई (शहरी), उपजिला अस्पताल बांदीकुई, कार्यालय पंचायत समिति बांदीकुई, कार्यालय सहायक कृषि अधिकारी बांदीकुई, कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग बांदीकुई, कार्यालय साख्यिकी अधिकारी बांदीकुई, कार्यालय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बांदीकुई, कार्यालय सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग बांदीकुई, आंगनबाड़ी केंद्र, पटवार भवन, ग्राम पंचायत कार्यालय, कार्यालय पशुचिकित्सक केंद्र बांदीकुई, कार्यालय नगरपालिका बांदीकुई, पीएचईडी के पंप हाउस का औचक निरीक्षण राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुड गवर्नेस के परिपेक्ष्य में किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों पर निर्धारित समय पर ताले लटके हुए मिले।

उधर, आंगनबाड़ी केंद्र गुढलिया प्रथम पर 9 बजे ताला लगा पाया गया। तो पशुधन उपस्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया पर 9:15 पर कोई भी कर्मचारी पहुंचा ही नहीं। यही हाल ग्राम पंचायत पीचूपाड़ा कलां पर 9:35 पर ताला लगा मिला। कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय प्रतापपुरा के तो हाल ही बेहाल मिले। वहां तो 10:18 AM तक भी ताले नहीं खुल पाए। ऐसा ही कुछ कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय पीचूपाड़ा कलां 9:45 बजे तक कर्मचारी नज़रथ और कार्यालय पर ताला लगा था। ग्राम पंचायत प्रतापपुरा कार्यालय पर 10:20 पर ताला लटका हुआ था, कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। ग्राम पंचायत खेड़ी आइटी केंद्र पर 10:12 बजे ताला लगा मिला।
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद भी कर्मचारी, अधिकारियों का समय पर कार्यालय नहीं आना तथा कई कार्यालयों पर ताले लटके मिलना राज्य सरकार के निर्देशों की अवहेलना को दर्शाता है। निरीक्षण मे कुछ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। कुछ कार्यालयों में साफ-सफाई बेहद अंसतोषजनक पाई गई। अनुपस्थित कर्मचारी, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित पाए गए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें