दौसा जिले की सिकंदरा पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय से मोबाइल और रुपये चोरी करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया है। साथ ही बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी मानपुर के नेतृत्व में महावीर सिंह, पुलिस थाना सिकंदरा द्वारा टीम गठित की गई थी। नितिन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरा के कार्यालय से मोबाइल फोन व रुपये की चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया गया। मामला बीते छह मई रात करीब 11.30 बजे का है। थाना क्षेत्र में नितिन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरा के ऑफिस में दो बाइक सवार आए और ऑफिस से एक मोबाइल फोन व 9500 रुपये की चोरी कर ले गए। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो सीसीटीवी कैमरा चेक करते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश की गई। इसमें मुकेश मीना व राजेश मीना को गिरफ्तार किया गया व बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया एक OPPO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
मुकेश पुत्र रामोतार मीना, निवासी बंशीवाली ढाणी गिलाडी पुलिस थाना सिकंदरा जिला दौसा और राजेश पुत्र रामोतार मीना, निवासी बंशीवाली ढाणी गिलाडी पुलिस थाना सिकंदरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है।