फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa road accident: ट्रक और पुलिस जीप की हुई टक्कर, चार जवान घायल, कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 09 Sep 2023 09:37 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें ट्रक और थाना पुलिस जीप की टक्कर हो गई। इस दौरान जीप में सवार चार जवान घायल हो गए। घायल हुए जवानों को कांग्रेस नेता प्रकाश मुखियाखेड़ा और करतार सिंह गुर्जर ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में ट्रक की टक्कर से सदर थाना पुलिस की जीप पलट गई। इस हादसे में चार पुलिस वाले घायल हो गए। घायलों को कांग्रेस नेता ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा हैं। साथ गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया हैं।

विज्ञापन


दौसा के तिवारी नर्सिंग होम के पास पुलिस जिप्सी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रात 1.30 बजे टक्कर मार दी। संत सुंदरदास स्मारक पर हुए हादसे में सदर थाने के चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में बलवीर,  ASI जगदीश, सुनील, नरोत्तम घायल हुए हैं। गंभीर घायल पुलिस कर्मी बलवीर और जगदीश को जयपुर रेफर किया गया है। घटना रात करीब 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

एसपी वंदिता राणा ने घायल जवानों का हालचाल जाना
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दौसा एसपी वंदिता राणा ने घायलों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट चौराहे से नाकाबंदी करने के बाद दौसा सदर थाना पुलिस अगले पॉइंट पर जा रही थी। जहां तिवारी नर्सिंग होम के सामने से निकलते वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने पुलिस जिप्सी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल चार में से दो लोगों का इलाज दौसा में और दो को जयपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि नाकाबंदी के लिए अगले पॉइंट पर जा रही सदर थाना पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। शेखावत ने बताया कि यह दुर्घटना हादसा है और पुलिस जल्दी ट्रक चालक को पकड़ लेगी। इस हादसे में गंभीर घायल सदर थाना एएसआई जगदीश और बलवीर को जयपुर रेफर किया गया है। शेष दो पुलिसकर्मी नरोत्तम और सुनील का इलाज दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में किया जा रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें