फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: माल्टा में बिकनी गर्ल के बीच दौसा की धौली मीणा बनी सोशल मीडिया स्टार, चुनाव लड़ने जताई इच्छा

Wed, 03 Jan 2024 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले की धौली यूरोप महाद्वीप के माल्टा देश में बिकनी गर्ल्स के बीच रहकर राजस्थानी वेशभूषा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
माल्टा में रहती हैं धौली मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया स्टार धौली मीणा इन दिनों अपने गृह जिले दौसा में हैं। उनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बुधवार को धौली ने प्रेसवार्ता कर अपनी सोशल मीडिया लाइफ के बारे में चर्चा की। धोली ने बताया कि जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुआ तो वे डर गईं। बाद में परिवार के लोगों ने उन्हें समझया कि यह कोई गलत काम नहीं है, यह अच्छी बात है। धौली के पति लोकेश मीणा आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि धौली विदेशों में जहां भी जाती हैं लोग उनकी राजस्थानी वेशभूषा लहंगा-लुगड़ी के कायल हो जाते हैं।

विज्ञापन


धौली मीणा ने बताया कि वे लगातार विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है। वे लोगों को भारतीय संस्कृति के दायरे में रहने की अपील करती हैं, जिससे भारतीय संस्कृति का प्रभाव विदेश में भी जीवित रह सके। धौली ने बताया कि वे दौसा में देव दर्शन यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी, नीलकंठ महादेव मंदिर, पपलाज माता, श्री गिरिराज धरण मंदिर, नईनाथ धाम, सीकर में जीण माता, जयपुर में मोतीडूंगरी गणेशजी समेत बिड़ला मंदिर में दर्शन किए। 

विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार
सियासी मैदान में उतरने के सवाल पर धौली मीणा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। धौली ने कहा कि वह दौसा लोकसभा क्षेत्र के मैराथन दोरे पर रही। इस दौरान लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी। अगर, जनता का आशीर्वाद रहा और किसी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वह देश सेवा के लिए राजनीति में आएंगी। धौली ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। उन्होंने देश के विकास और महिलाओं के लिए सराहनीय काम किए हैं। अगर, उनका आशीर्वाद मिला तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी।  
विज्ञापन


बता दें कि धौली मीणा विदेश में रहते हुए भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वीडियो वायरल होने के करीब एक साल बाद धौली दौसा आईं हैं। करीब 10 दिन से वे दौसा में ही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें