फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हाइवे से वाहन चोरी करने वाला 'शिवा' पहुंच गया हवालात, अब तक कई वारदातों को दे चुका अंजाम

Mon, 22 Jan 2024 01:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले में हाइवे से वाहन चोरी करने वाला चोर शिवा पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस के मुताबिक, शिवा अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर का नाम शिवा है, जो हाइवे से वाहनों को चुराता था। वाहन चोर शिवा पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत प्रेम सिंह निर्भय वृत्ताधिकारी वृत्त महवा के सुपरविजन एवं जनमेजाराम मीना थानाधिकारी पुलिस थाना बालाहेड़ी जिला दौसा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामला छह सितंबर 2023 का है, जिसमें परिवादी मुकेश पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी पाटोली थाना बालाहेड़ी जिला दौसा द्वारा एचपी पेट्रोल पंप पाटोली पर खड़े किए गए स्वयं के वाहन ट्रेलर नंबर RJ-05 GC-2199 को पांच सितंबर 2023 की रात को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई थी।

इसमें मुकदमा संख्या 05/2023 धारा-379 आईपीसी पंजीबध्द कर चोरी किए गए ट्रेलर की तलाश के लिए टीम गठन कर पतासाजी के हर संभव प्रयास किए ग। जिला साइबर सेल के सहयोग से बीटीएस टाडा संकलन कर संदिग्ध आरोपियों की रुट चार्ट के अनुसार तलाश की गई एवं एनएच-21 हाइवे महवा अलवर स्टेट हाइवे तथा दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर जिला दौसा सीमा अलवर एवं हरियाणा सीमा में हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन


इस तलाश के दौरान हर संभव प्रयास किए गए। इसी दौरान चोरी किए गए ट्रेलर के केविन (घोड़ा) व ट्रोला को दिल्ली पुलिस एटीएस द्वारा महमुदपुर गोहाना सोनीपत हराियाण से बरामद करने पर 25 सितंबर 2023 को प्राप्त कर पूर्व में ही जब्त किया गया। प्रकरण में संलिप्त सह अभियुक्त शिवा कुशवाह पुत्र मुनेश कुशवाहा निवासी मकान नंंबर 112 गली नंबर छह शिव बिहार, विकास नगर थाना उत्तम नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें