फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विशेष धरपकड़ अभियान के तहत वाहन चोर पकड़ा, पुलिस टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी वृत्त महवा प्रेमसिंह निर्भय के सुपरविजन एवं थानाधिकारी पुलिस थाना बालाहेडी जनमेजाराम मीना के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

विज्ञापन


इस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित अपराधी मुकेश पुत्र गिर्राज गुर्जर, निवासी पाटोली, थाना बालाहेडी को पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा एचपी पेट्रोल पंप, पाटोली पर वाहन RJ05GC2199 को 05 सितंबर 2023 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाने दर्ज करवाई गई थी।

इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की थी। इसी दौरान उक्त चोरी गए ट्रेलर के केबिन व ट्राले को दिल्ली पुलिस ने महमूदपुर गोहाना, सोनीपत, हरियाणा किया था। मामले के अभियुक्त शिवा पुत्र मुनेश कुशवाहा को पुलिस ने उत्तम नगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें