फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर विप्र सेना करेगी घर-घर ध्वज वितरण, पूर्व विधायक ने किया विमोचन

Wed, 17 Jan 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के द्वारा दौसा में हर घर भगवा ध्वज लहराने का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक ने की।
विज्ञापन
विप्र सेना करेगी घर-घर ध्वज वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के पूर्व विधायक शंकर शर्मा के द्वारा ध्वज का विमोचन किया गया। इस अवसर पर शंकर शर्मा ने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का अप्रत्याशित माहौल है। सारा देश राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी में तन-मन-धन से भावनाओं के साथ लगा हुआ है।

विज्ञापन


दौसा में राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की बहुत अच्छी पहल है हर घर भगवा। इस मौके पर दीपक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य है, हर मंदिर और हर घर पर भगवा ध्वज लहराया जाए। इसके लिए टीम बनाई गई है, जो घर-घर पहुंच कर लोगों को ध्वज वितरण करेगी और आम जन को प्रेरित करेगी।

इस मौके पर विप्र फाउंडेशन दौसा के अध्यक्ष गजेंद्र झाला, नीरज शर्मा, दीपक, मोहित शर्मा, विष्णु, सागर लाटा, मनीष लाटा, विकास तिवारी, रामकिशोर मीणा, दिलासा, सुरेंद्र कोठतया, कैलाश बैरवा, संतोष जोशी, भांडारेज, संजय सारस्वत, विष्णु, मनोज जैन, किशोर मेहरा, संतोष, राहुल, नीरज शर्मा, शुभम शर्मा, दिलीप शर्मा, आदित्येन्द्र भारद्वाज और आलोक जैन आदि बड़ी संख्या में सर्वसमाज बंधु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें