दौसा की मानपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को बाइक पर 50 पव्वे देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 50 पव्वे देशी शराब और एक बाइक पुलिस ने जब्त किया है।
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी वृत्त मानपुर के सुपरविजन में श्रीकिशन थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कस्बा कालवान में बाइक पर अवैध शराब बेच रहे मनोज कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह जाब्ता लेकर जा रहे थे। ऐसे में उनको मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति कालवान में बाइक पर अवैध शराब बेचने जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने मौजा कालवान में नाकाबंदी करके रुकवाया।
चेकिंग के दौरान उसके पास 50 पव्वे देशी मदिरा मिला, जिनको परिवहन व बेचान के बारे में लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। इस पर मनोज कुमार उर्फ कालू पुत्र रामखिलाड़ी जाति मीना निवासी पाडला थाना टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी को गिरफ्तार कर 50 पव्वे देशी शराब औरएक बाइक को जब्त किया। आदि पर मुकदमा नंबर 15/24 धारा 19/54 आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस थाना मानपुर ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की इस टीम ने की कार्रवाई
श्रीकिशन थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, दौलत सिंह पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, सोहनलाल कांस्टेबल पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, हेमराज कांस्टेबल पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा शामिल रहे।