फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: देह व्यापार में 2 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध अवस्था में घूमते तीन युवक शांति भंग में पकड़े

Tue, 06 Jun 2023 01:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए तीन युवक को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में पुलिस थाना कोतवाली ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेके होटल में संचालित रैकेट का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार में पांच लोग होटल संचालक कुंज बिहारी, अभियुक्त रिन्कू सैनी, पायलेट मीना और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने पर दौसा थाना कोतवाली पुलिस ने अपना जाल बिछाना शुरू किया और होटल संचालक कुन्जबिहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने एक कॉन्स्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा था, जैसे ही सौदा तय हुआ कॉन्स्टेबल के इशारे पर पुलिस ने तुरंत रेड डाली और आरोपियों को मौके पर संदिग्ध अवस्था में अरेस्ट कर लिया।

पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में हुई कार्रवाई...
दौसा पुलिस थाना कोतवाली टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि जेके गेस्ट हाउस पर अवैध रूप से देह व्यापार का काम चल रहा है। दौसा थाना कोतवाली ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त लोगों को धर दबोच। रेलवे ओवर ब्रिज के पास संचालित होटल जेके पर कार्रवाई करते हुए होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करते हुए अभियुक्त  कुन्ज बिहारी पुत्र कन्हैयालाल जाति महाजन उम्र 62 निवासी गोविन्द नगर नई मण्डी रोड दौसा, रिन्कू सैनी पुत्र कैलाशचन्द सैनी जाति माली उम्र 22 साल निवासी होडी की कोठी बैंसला बास, मुडधिस्था पुलिस थाना सिकन्दरा, जिला दौसा, पायलेट पुत्र नारायण मीना जाति मीना उम्र 28 साल निवासी रामबास तीतरवाडा पुलिस थाना सैंथल जिला दौसा और दो महिलाओं को पकड़ा गया। देह व्यापार में गिरफ्तार अभियुक्तों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमते तीन युवक शांति भंग में गिरफ्तार...
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जेके होटल के आस पास संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले एक युवक दीपक पुत्र बद्रीप्रसाद जाति बैरवा उम्र 23 साल निवासी आशापुरा थाना बांदीकुई और जितेन्द्र पुत्र दिनेश शर्मा जाति ब्राहमण उम्र 23 साल निवासी पंडितपुरा थाना बसवा, अजय पुत्र देवराज जाति महावर उम्र 23 साल निवासी महावर कॉलोनी रेल्वे फाटक के पास दौसा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा संजीव नैन (IPS) के निर्देश पर दौसा में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचन्द कायल (RPS) और वृत्ताधिकारी दौसा कालूराम मीना (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली लालसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रशिक्षु RPS श्वेता पाठक पुलिस थाना कोतवाली दौसा, संतोष महिला कांस्टेबल, कांस्टेबल जियाराम, यशपाल, भीमसिंह चालक कार्रवाई में शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें