फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: भांवता-दौसा रोड पर बारिश के बाद जलभराव से आफत, चार फीट गहरे पानी से गुजरने को मजबूर लोग

Fri, 21 Jul 2023 09:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में बारिश का जलभराव लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। करीब चार फीट के जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क पर जमा पानी से गुजरते वाहन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में हाईवे पर बारिश का जलभराव मुसीबत बन चुका है और जिम्मेदार समाधान को तैयार नहीं हैं। लोग मज़बूरी में चार फीट पानी से गुजर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही, जबकि सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। ऐसे में अब स्थानीय लोग सरकार से अपनी समस्या सुनने के लिए गुहार लगा रहे हैं। हमारी भी सुनो सरकार।

विज्ञापन


दौसा जिले के बांदीकुई से वाया भांवता-दौसा रोड पर बारिश का जलभराव लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। करीब चार फीट के जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। हालात इतने बदतर है कि लोगों को जरूरी काम के लिए रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। समस्या के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांदीकुई से दौसा वाया भांवता रोड करीब 30 किलोमीटर लंबा है। इससे बड़ी संख्या में लोग दौसा व बांदीकुई समेत अलवर, राजगढ़, दिल्ली, मंडावर, बैजूपाडा, अरनिया, काटरवाडा, गुढाकटला, बडियाल खुर्द, भांवता, भांवती, मुही सहित अन्य गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। जहां भांवता गांव में सड़क के बीच बारिश का पानी भरा हुआ है।



ग्रामीणों ने बताया कि पहले बरसात का पानी मुख्य रोड के पास एक गली की ओर जाता था, लेकिन गली में सड़क बना दी गई। जिसकी ऊंचाई करीब तीन फीट होने के कारण अब बारिश का पानी दौसा-बांदीकुई मुख्य सड़क पर भर जाता है।
विज्ञापन


रास्ते में जलभराव के चलते हालात इतने खराब हो गए हैं कि स्कूल जाने वाले  बच्चों के स्कूल फोन पर पहुंचते कपड़े ख़राब हो जाते हैं छोटे बच्चों को तो उनके अभिभावक कंधे पर बैठाकर स्कूल छोड़कर आते हैं। उधर वाहन चालक भी अपने वाहन मज़बूरी इस पानी में उतारने लगे हैं अकेले स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ किसी भी वक्त बडे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। पानी निकासी नहीं होने की समस्या को लेकर लोग प्रशासन से कई शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक के जू तक नहीं रेंग रही जिसके चलते समस्या जस की तस बनी है।

सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर सरपंच रत्तीराम ने कहा कि यहां नाले का निर्माण हो तो जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को सड़क पानी में डूबने की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें