फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Earthquake: जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप, तेज झटकों से हिला पूरा शहर, सहमे लोग घरों से बाहर आए

Fri, 21 Jul 2023 06:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर में भूकंप। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के गली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
 
जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। सड़कों पर लोग एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।
भूकंप के बाद विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी
वहीं, स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर भूकंप आने का वीडियो भी साझा कर रहे हैं। जिसमें भूकंप के कारण कार हिलती दिख रही है। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी।
 
10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र
एनसीएस ने बताया कि 3.4 तीव्रता का तीसरा भूकंप सुबह लगभग 4.25 बजे आया। जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस ने ट्वीट किया कि इससे पहले 3.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.22 बजे आया, जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।  पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें