फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अतिक्रमण हटाने के विरोध में दलित ने पुलिस के सामने किया आत्मदाह, 60 फीसदी जला

Mon, 13 Jun 2022 02:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने गई थी। कार्रवाई के विरोध में व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अलवर में व्यक्ति ने किया आत्मदाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के मालाखेड़ा के चांदपहाड़ी गांव में एक जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए विरोध में एक दलित ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मालाखेड़ा क्षेत्र के नटनी का बारा के पास चांदपहाड़ी गांव में 15 बीघा सरकारी जमीन को पंचायत ने कन्हैया लाल को अलॉट की थी लेकिन उस जमीन पर गांव के मंतूराम का कब्जा था। कन्हैयालाल कई बार कब्जा लेने के लिए पहुंचा लेकिन मंगतूराम ने उसे कब्जा नहीं लेने दिया। इस पर यह मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने कन्हैया लाल के पक्ष में फैसला देते हुए पुलिस और प्रशासन को जमीन से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए। जिस पर सोमवार को मालाखेड़ा एसडीएम और मालाखेड़ा थाने की पुलिस जमीन से अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। इसी दौरान मंतूराम के बेटे करण सिंह गुर्जर ने खुद पर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली।


पुलिस ने तुरंत कपड़ा और मिट्टी डालकर आग बुझाया और करण सिंह को अस्पताल लेकर पहुंची। उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करण सिंह 60 फीसदी से अधिक जल गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें