फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहुल गांधी की ईडी में पेशी पर शेखावत बोले-जिसने पाप किया है, उसे छोड़ा नहीं जाना चाहिए

Mon, 13 Jun 2022 02:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने इस देश में पाप किया है, फाइनेंशियल गबन किया है, उसे बचना भी नहीं चाहिए। इसके लिए पूरा देश सरकार के साथ है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी को ईडी दफ्तर पूछताछ बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने पाप किया है, उसे छोड़ा नहीं जाना चाहिए। जिसने पाप नहीं किया है, उसे डरने की आवश्यकता नहीं है, उसे तो साहस के साथ में खड़े होकर ऐसी जांच का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन

शेखावत सोमवार को जोधपुर के तापी बावड़ी के पुनरुद्दार कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान कांग्रेस के शांतिपूर्ण मार्च को रोकने के आरोपों पर कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। जहां तक केंद्रीय एजेंसियों का विषय है तो सांच को आंच नहीं, ऐसा भारत में हमेशा कहा गया है। अगर किसी ने पाप नहीं किया है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने इस देश में पाप किया है, फाइनेंशियल गबन किया है। उसे बचना भी नहीं चाहिए। पूरा देश इसके लिए सरकार के साथ में खड़ा है। उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह की जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उन सभी में से कितनी घटनाओं पर कितने केस हुए या न्यायालय ने किस तरह से संरक्षण दिया है, एकबार इसकी विवेचना मीडिया को करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी को उसे देखकर उसका आत्मावलोकन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें