फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs seized in Jaipur: महिला के पेट से निकली 46.90 लाख की ड्रग्स, महिला ने छिपाने के लिए निगल लिए थे छह कैप्सूल

Sat, 12 Mar 2022 10:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महिला को संदेह होने पर पकड़ा। महिला को अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके पेट में 46.90 लाख का ड्रग्स है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर ड्रग्स जब्त - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासनिक अमला को एयरपोर्ट पर एक महिला को शक हुआ। जिसे पूछताछ के दौरान रोका और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से 46.90 लाख रुपए कीमत की ड्रग बरामद हुई।

विज्ञापन

बता दें कि महिला ने यह ड्रग्स कैप्सूल के रूप में अपने पेट में छुपाकर लाई थी। महिला के पेट में ड्रग्स की जानकारी होने पर इस महिला को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर इन कैप्सूलों को बाहर निकाला गया। 


यह कार्रवाई कस्टम आयुक्त राहुल नागरे के निर्देशन पर सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण के नेतृत्व में उनकी टीम ने की। इस कार्रवाई को लेकर सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण ने जानकारी दी है कि युगांडा शहर की ये महिला पांच मार्च की रात को शारजहां एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। शक होने के बाद उसे एसएमएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था। जांच में महिला के पेट में छह कैप्सूल दिखाई दिए। इन कैप्सूलों को चिकित्सकों की टीम ने बाहर निकाला।

विज्ञापन

सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण ने बताया कि 28 साल की युगांडा की राष्ट्रीय महिला यात्री एयर अरबिया की फ्लाइट नंबर G9 435 द्वारा शारजाह से आई थी। कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर तब रोका, जब उसने ग्रीन चैनल पार किया और निकास द्वार के पास पहुंची। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह पहली बार किसी बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं लेकिन कारोबारी आमंत्रण पत्र की जांच के बाद वह फर्जी निकला।


शारजहां से पहुंची थी जयपुर
महिला द्वारा दिए गए बयानों के दौरान स्वीकार किया कि उसने 18 कैप्सूल निगल लिए थे लेकिन असहज होने के कारण तीन बार उल्टी की और 12 कैप्सूल जयपुर पहुंचने से पहले ही पानी में बह गए। इसके बाद वह छह कैप्सूल लेकर युगांडा से शारजहां और वहां से जयपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें