फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ सड़क हादसे में पुलिस पर गिरी गाज

Sat, 04 Mar 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
damanage jeep in road accident
विज्ञापन

विज्ञापन
हनुमानगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे मामले में गाज पुलिस पर गिरी है। सरकार ने लखुवाली पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को इस हादसे में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया है।  बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थीं। 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब शेरगढ़ मेगा हाइवे पर एक ट्रेक्टर को ओवरटेक कर रही यात्रियों से भरी जीप सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे के बाद बीकानेर रेंज आईजी ने आदेश जारी कर चौकी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के मुताबिक हादसे से कुछ देर पहले सवारियों से भरी यह जीप लखुवाली पुलिस चौकी के सामने से गुजरी थी। लेकिन, उस वक्त वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। जीप में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी होने के बावजूद के ड्राइवर इमरान के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
 
विज्ञापन

ड्राइवर की हालत गंभीर, बीकानेर में चल रहा है उपचार

spot poto of accident at hanumangarh
हनुमागढ़ टाउन थाना पुलिस के मुता​बिक कल हुए हादसे में सिर्फ जीप के चालक इमरान की जान बची है। उसकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद उसे बीकानेर के राजकीय अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में शेरगढ़ पुलिस चौकीप्रभारी पंकज कुमार ने जीप चालक इमरान व ट्रक चालक के खिलाफ वाहन चलाने में लापरवाही बरतने और लोगों की जान लेने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं, कल हुए सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हनुमानगढ़ टाउन कस्बे में व्यापारियों ने आज आधा दिन दुकानें बंद रखी। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें