बारां जिले के अटरू कस्बे में सकतपुर गांव में 28 फरवरी को दिनदहाड़े 22 वर्षीया युवती को उसके घर से अपहरण कर करोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास करने वाले आरोपी दो सगे भाईयों को आखिरकार बारां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामबाबू पांचाल और उसका भाई रामप्रसाद पुत्र हरिनारायण पांचाल है। वे दोनों गांव सकतपुर पुलिस थाना अटरू के रहने वाले है।
गत 28 फरवरी को इसी गांव की 22 वर्षीया पीड़िता युवती घर में बाथरूम में नहा रही थी। तभी दोनों आरोपी भाई बाइक से युवती के घर पहुंचे। इसके बाद युवती को खींचकर बाहर ले आए। केरोसिन डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया।
इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में घर से बाहर तलवार के वारकर मारपीट की एवं उसे जान से मारने की नियत से अपहरण कर मोटरसाइकिल से शेरगढ़ के जगलों में ले गये व रस्सी से गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम पुरूस्कृत होगी
arrest
- फोटो : demo pic
सनसनीखेज वारदात के बाद सीओ अटरू रणविजय सिंह के निर्देशन में अटरू थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह, कवाई थानाधिकारी दलवीर सिंह फौजदार, मोठपुर थानाधिकारी दलपत सिंह की टीमों का गठन कर तलाश शुरु की। जिसमें थानाप्रभारी दलबीर फौजदार ने साइबर तकनीक में विशेष प्रयास कर अहम भूमिका निभाई।
एएसपी बारां मनोज चौधरी व सीओ रणविजय के निर्देशन में पुलिस टीमों ने कोटा अंचल के मोठपुर, खानपुर, झालावाड़, रामगंजमण्डी, जयपुर, बड़ौदा, श्योपुर मध्यप्रदेश में आरोपियों की सघन तलाश की गयी।
सायबर तकनीक पड़ताल में पुलिस को आरोपियों के गांव गरोठ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश में होने क का पता चला। जहां से पुलिस ने आरोपी रामबाबू और रामप्रसाद को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह द्वारा वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा।