फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गाय जो देसी घी के लड्डू खाती है, एक करोड़ के बंगले में रहती है, कृपा ऐसी कि परिवार हो गया मालामाल

Fri, 11 Nov 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कारोबारी नरेंद्र ने करीब दो साल पहले जालोर में एक करोड़ से अधिक का एक बंगला बनवाया है। इस बंगले में परिवार के सभी सदस्यों के अलावा राधा के लिए भी एक विशेष जगह है, जहां वह रहती हैं। हालांकि, राधा पूरे बंगले में घूमती रहती है, जिस कमरे में मन होता है, चली जाती है और जहां मन करता है, वहां बैठ जाती है।
विज्ञापन
सुबह शाम होती है गाय राधा की पूजा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक गाय एक करोड़ के बंगले में रहते है। खाने में वह दूसी घी के लड्डू खाती है। पूरे बंगले वह कहीं भी घूमती है, किसी भी कमरे में घुस जाती है। परिवार के लोग उसकी खूब सेवा भी करते हैं। गाय के लिए इतना सब होता देखा आप हैरान रह गए हो गए, लेकिन यह सब सच है। चलिए, अब जानते हैं ऐसी गाय कहां हैं और इसे पालने वाले कौन हैं?

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के जालोर जिले में कारोबारी नरेंद्र पुरोहित रहते हैं। वह पिछले कई वर्षों से एक गोशाला से जुड़े हुए हैं। नरेंद्र गोशाला में जाकर गायों की सेवा करते थे और जितना संभव हो सके गोशाला के लिए उतना योगदान भी देते थे। एक दिन श्री दंतशरणानंद महाराज ने नरेंद्र से कहा कि गोशाला से एक बछिया गोद ले लो। नरेंद्र ने महाराज की आज्ञा का पालन किया और एक दो वर्ष की बछिया घर ले आए। नरेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने उसका नाम राधा रखा।

नरेंद्र और उनके परिवार के अनुसार राधा के आने के बाद उनके जीवन में बड़े बदलाव हुए। नरेंद्र का कारोबार तेजी से आगे बढ़ने लगा। परिवार की अन्य समस्याएं भी दूर हो गई। जिसके बाद से राधा उनके परिवार का हिस्सा ही नहीं वे सब उसके भक्त भी हो गए। नरेंद्र का परिवार राधा की विशेष देखभाल करता है। उसे खाने में देसी घी के लड्डू दिए जाते हैं। साथ ही कभी सूखा चारा भी खिलाया जाता है। इनता ही नहीं राधा नरेंद्र के परिवार के साथ उनके बंगले में रहती है और खाना भी उनके साथ ही खाती है। 

नरेंद्र पुरोहित के परिवार में उनकी पत्नी विमला पुरोहित, दो बेटे परेश व अभिजीत और दो बेटियां सपना व निकिता हैं। सभी मिलकर रोजाना राधा की आरती करते हैं। नरेंद्र मुंबई में बीएमसी में कांट्रैक्टर (ठेकेदार) हैं। उनका इलेक्ट्रिक टू व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग का करोबार है। जिसके सिलसिले में नरेंद्र को अक्सर शहर के बाहर जाना पड़ता है। नरेंद्र घर में हो या बाहर राधा के दर्शन किए बिना भोजन तक नहीं करते हैं, घर से बाहर होने पर वह वीडियो कॉल कर राधा को देखते हैं।
विज्ञापन

दो साल की बछिया लाए थे करोबारी नरेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र ने करीब दो साल पहले जालोर में एक करोड़ से अधिक का एक बंगला बनवाया है। इस बंगले में परिवार के सभी सदस्यों के अलावा राधा के लिए भी एक विशेष जगह है, जहां वह रहती हैं। हालांकि, राधा पूरे बंगले में घूमती रहती है, जिस कमरे में मन होता है चली जाती है और जहां मन करता है, वहां बैठ जाती है। नरेंद्र के यहां आने के बाद राधा तीन बछियों को जन्म दे चुकी है। उनके नाम गोपी, मीरा और सोमा रखे गए हैं। राधा रोजाना दस लीटर दूध देती है, जिसमें से परिवार के लोग सिर्फ ढाई लीटर ही उपयोग करते हैं। बाकी सबसे छोटी बछिया के लिए छोड़ दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें