फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: खेत में मेड़ काटने को लेकर विवाद में हत्या, चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटा

Mon, 23 May 2022 06:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में एक भाई ने चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कोटा में हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के इटावा थाना क्षेत्र के आमलदा गांव में चचेरे भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह भाईयों में मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

मृतक नरेंद्र पर सोमवार सुबह उसके चचेरे भाई रामविलास ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आरोपी रामविलास के परिवार की महिलाएं भी हत्याकांड में सहयोगी बताई जा रही हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि हमारे नौ बीघा जमीन के पास चाचा के लड़के रामविलास का भी खेत है। सोमवार सुबह रामविलास ने खेत की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र से झगड़ा कर लिया। फिर नरेंद्र की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे नरेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साल भर से विवाद चल रहा था। पुलिस में शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के चचेरे भाई गजानंद ने आरोप लगाया कि पुलिस शिकायत पर समय रहते कार्रवाई करती तो यह वारदात नहीं होती। 


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के चचेरे भाई गजानंद ने बताया कि साल 2020 में नरेंद्र की शादी हुई थी। उसका चार महीने का एक बच्चा है। नरेंद्र की मौत हो जाने से बच्चे के सिर से पिता का साया उठ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें