फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आगरा-मुंबई हाईवे पर पशु से टकराए बाइक सवार दंपति, 3 महीने की बच्ची की मौत, पत्नी जयपुर रेफर

Tue, 18 Jul 2023 01:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक तीन महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाक के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनिया कस्बे में आगरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार दंपति आवारा जानवर से टकरा गए। हादसे में तीन महीने की बच्ची की मौत हो गई है जबकि उसकी मां  गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मनिया थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि मंगलवार को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलखान पुत्र मोतीराम राठौर अपनी पत्नी कृष्णा और तीन महीने की बेटी सोनम को बाइक पर बिठाकर आगरा से मध्यपदेश के अंबाह शहर जा रहा था। बाइक सवार मनिया कस्बे से गुजर रहे थे, इस दौरान हाईवे पर आवारा जानवर सामने आ गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर दंपति और उनकी पुत्री सड़क पर गिर गई। हादसे में पत्नी कृष्णा और पुत्री सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें