फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के 69 नए मामले, 2152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Sun, 26 Apr 2020 09:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 69 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आज 69 नए मरीज मिले और दो मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2152 हो गई है। राजस्थान में इस जानलेवा वायरस से 36 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 518 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।




देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,496 हो गई है, जिसमें 19,868 सक्रिय हैं, 5,804 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 824 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें