फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: लॉकडाउन के दौरान स्कूल में रुकी महिला के साथ गैंगरेप

Sat, 25 Apr 2020 05:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
gang rape - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान एक 40 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। यह महिला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान फंसी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को हुई। इस मामले में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया है।
विज्ञापन


महिला ने अपने बयान में कहा कि वह लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से सवाई माधोपुर में फंसी हुई है। इस दौरान उसने जयपुर में अपने निवास पर चलने का फैसला किया था।

अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की रात, वह बाटोद पुलिस थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल परिसर में आराम करने के लिए रुकी थी, लेकिन कथित तौर पर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


महिला की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पार्थ शर्मा ने इस मामले में कहा कि आरोपियों की पहचान ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खारवाल के रूप में की गई है। इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच की गई और उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला का बेटा दौसा जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि वह जयपुर में किराए पर रह रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें