फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लटकी 'गाय' को देख मच गया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को शुरू हुआ आर्ट समिट गाय की एक डमी के चलते अचानक विवादों में घिर गया। गाय की डमी को समिट के आयोजन स्थल जवाहर कला केंद्र के ऊपर आसमान में लटकाया गया था।
विज्ञापन


गाय की इस डमी पर कई लोगों की आपत्ति के बाद पुलिस ने इसे नीचे उतरवा दिया। सिद्धार्थ करावल आयोजन में शामिल कलाकार हैं और उन्हीं की बनाई इस डमी पर विवाद हुआ।

बीबीसी से बातचीत में सिद्धार्थ का कहना था कि इसे हमने दिए गए टॉपिक के हिसाब से बनाया था और इसका विषय था स्वच्छता। सिद्धार्थ के मुताबिक, "सुबह जब वो यहां आए तो बडी संख्या में पुलिस वाले मौजूद थे और उन्होंने कहा कि आप लोग इस डमी को हटा लीजिए क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ले गई थाने

सिद्धार्थ के मुताबिक जब आयोजकों और पुलिस में बहस होने लगी तो पुलिस दो प्रमुख आयोजकों अनीश अहलूवालिया और चंदन उपाध्याय को थाने ले गई। सिद्धार्थ का कहना है कि गाय की कृति हटाने की शर्त पर दोनों आयोजकों को कई घंटे बाद छोडा गया।

जयपुर आर्ट समिट का यह तीसरा संस्करण है और इससे पहले भी यह आयोजन विवादों में रहा है। इससे पहले, भगवान गणपति को लेकर कलाकृतियां भी विवाद का कारण बनी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें