फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गालीबाज' कांग्रेस नेता पर केस दर्ज हुआ तो समर्थकों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Thu, 26 May 2022 06:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ में कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर पर थानाधिकारी को अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
झालावाड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले में कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जमकर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पत्थरबाजी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी हल्की चोट आई हैं। 24 मई को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर और खानपुर थाना अधिकारी कमल सिंह के बीच बहस हो गई थी। कहा जा रहा है कि कांग्रेसी नेता सुरेश गुर्जर ने थानाधिकारी को अपशब्द कह दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में खानपुर थाने में सुरेश गुर्जर के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने खानपुर में धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें