झालावाड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
- फोटो : Social Media
झालावाड़ जिले में कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जमकर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पत्थरबाजी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी हल्की चोट आई हैं। 24 मई को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर और खानपुर थाना अधिकारी कमल सिंह के बीच बहस हो गई थी। कहा जा रहा है कि कांग्रेसी नेता सुरेश गुर्जर ने थानाधिकारी को अपशब्द कह दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में खानपुर थाने में सुरेश गुर्जर के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने खानपुर में धरना प्रदर्शन किया।