फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : कांग्रेस के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से 'चिंतन' शब्द गायब, नया नाम 'नव संकल्प शिविर'

Sat, 14 May 2022 12:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कांग्रेस के चिंतन शिविर का नाम बदल गया है। उदयपुर में लगे पोस्टरों और होर्डिंग्स में कहीं भी चिंतन लिखा नजर नहीं आ रहा है। इसके बजाय पोस्टर पर नव संकल्प शिविर लिखवाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का नव संकल्प शिविर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर की चर्चा महीनों पहले से थी। आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए करीब 400 नेताओं को चिंतन के लिए उदयपुर बुलाया गया है लेकिन अब शिविर के बैनर, पोस्टर्स, और होर्डिंग से 'चिंतन' शब्द ही गायब है।

विज्ञापन

पोस्टरों और होर्डिंग्स में 'चिंतन' को हटाकर 'नव संकल्प' को जगह दिया गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला की पीसी में एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। जिसमें भी चिंतन शब्द भी गायब मिला। पत्रकारों ने जब सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुरा कर सिर्फ इतना कहा कि ऐसा भूलवश हुआ होगा। अब जब शहर और पूरी कोडियात रोड पर जहां शिविर आयोजित हो रहा है, वहां के होर्डिंग, पोस्टर में 'नव संकल्प' ही लिखा नजर आ रहा है।

 

सोनिया गांधी ने भी अपने संबोधन में कहा था कि पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, अब पार्टी को देने का समय है। संकल्प का समय है। ये कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जिसमें पार्टी के प्रति संकल्प नहीं, उस पर पार्टी की तरफ से कोई चिंतन भी नहीं। 


प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी एक टिकट एक फैमिली की बात की है, इससे भी नव संकल्प का इशारा मिल रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी,और अशोक गहलोत के पोस्टर बैनर पर नव संकल्प शिविर ही लिखा हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस ने चिंतन शिविर का नाम बदलकर नव संकल्प शिविर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें